Ishq Mein Fanaa (A Heart Touching Love Story)
तेरे प्यार में फ़ना होकर भी ज़िन्दा है हम बनकर तेरी आँखें ऐ सनम ज़िन्दा हैं हम यश अपने घर की बालकनी में बैठा था , उदास , गुमसुम-सा आखिर हो भी क्यों ना आज के ही दिन तो उसकी दुनिया उजड़ गयी थी , बात पाँच साल पहले की हैं , उस वक़्त यश बी-कॉम सेकंड ईयर में पढ़ने वाला छात्र था , उस वक़्त उसकी ज़िन्दगी भी वैसी ही थी जैसी उस उम्र के हर लड़के की होती हैं , पढ़ाई के साथ-साथ दोस्तों के साथ मस्ती करना घूमना-फिरना और अपनी ही दुनिया में मस्त रहना , यश की एक दोस्त भी थी जिसका नाम नेहा था , यश और नेहा एक-दूसरे को बचपन से जानते थे , बचपन की दोस्ती बड़े होकर कब प्यार में बदल गयी पता ही नहीं चला लेकिन अब पूरा कॉलेज उन दोनों के बारे में जानता था . उस दिन 13 फरवरी थी और अगले दिन वैलेंटाइन-डे , आसान शब्दों में कहा जाये तो प्यार करने वालों का दिन , यश और नेहा ने अपने दोस्तों के साथ एक दिन के लिए मुम्बई से माथेरान जाने का प्रोग्राम बनाया , सोचा आज माथेरान चलते हैं कल का दिन वैलेंटाइन-डे मनाएंगे , यही सोच यश और नेहा अपने दोस्तों की मंडली के साथ माथेरान के लिए रवाना हो गए जिसमें उन दोनों के अलावा 6 दोस...