संदेश

मई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Internet Dhoka (Story On Internet Fraud)

😠😠 ज़िंदगी से खेल ना जाने क्या हासिल हुआ इन बेग़ैरत लोगो को ख़ुदा भी ना करे कभी माफ़ इन बेग़ैरत लोगो को 😠😠    उस दिन भी हमेशा की तरह वाणी कॉलेज से लौटते ही लेपटॉप चला कर बैठ गई , " वाणी बेटा , खाना खाने आ जाओ" "अभी आई मम्मी" अपनी मम्मी गरिमा को आने का कहकर वाणी अपना फेसबुक देखने लगी ही थी कि किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट देख उसका प्रोफ़ाइल देखने लगी , "वाणी ने बुदबुदाया और तुरंत ही रिक्वेस्ट डीलिट कर दी।   खाने की टेबल पर , " तुम्हारा आज का दिन कैसा रहा ?" " अच्छा था मम्मी" "और क्या सोचा है तुमने , कॉलेज के बाद क्या करना चाहती हो ?" “ एम.बी.ए.करने के बारे में सोच रही हूँ" वाणी के कहते ही , " ठीक हैं लेकिन जो भी करो मन लगा कर करना , अभी की गयी पढ़ाई भविष्य में तुम्हारे ही काम आएगी।" "जी मम्मी" "अच्छा अब मैं ज़रा बाजार होकर आती हूँ , घर का ध्यान रखना" गरिमा के जाने के कुछ देर बाद वाणी भी अपने कमरे में आराम करने चली गयी।दिन ऐसे ही गुज़रते जा रहे थे , इसी प्रकार हफ्ता...

Mini (Story On Little Girl)

                 😢😢 तुम क्यों चले गए छोड़ हमे दुनिया में अकेला तुम बिन लगता हैं सूना-सूना सा दुनिया का मेला 😢😢   " निर्मला , मिनी के स्कूल से आने का वक़्त होने वाला हैं , तुम उसके लिए कुछ अच्छा सा नाश्ता बना दो" , सुरभि की आवाज़ सुन निर्मला की आँखे नम हो गयी , पिछले दस साल से सुरभि के घर काम करने वाली निर्मला पिछले दो सालों में अपने-आप को जितना बेबस महसूस कर रही थी , उतना तो उसने ज़िन्दगी में कभी नहीं किया था। दो साल पहले की ही तो बात हैं , जब उसने सुरभि की इकलौती बेटी मिनी को स्कूल के लिए तैयार किया और सुरभि उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा ही रही थी कि अचानक से मिनी हाथ छुड़वा सड़क की ओर भाग गयी , लेकिन ना जाने कहाँ से एक बेकाबू गाड़ी आयी और मिनी को कुचलते हुए निकल गयी , सबकुछ ख़त्म हो चुका था। यह दर्दनाक दृश्य देख सुरभि वहीं बेहोश होकर  गिर पड़ी , लेकिन जब होश आया तो वो अपना मानसिक संतुलन खो चुकी थी , वो यह बात मानने को तैयार ही नहीं थी कि उसकी तीन साल की बेटी मिनी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दूसरी ओर निर्मला की मज़बूरी थी कि वो मिन...