संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Valentine Love (Story On Valentine's Day)

आज वैलेंटाइन डे हैं , और मुंबई के सांता क्रूज़ इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट के दसवीं मंज़िल पर बने एक फ्लैट में पार्टी चल रही हैं। पार्टी उस फ्लैट के मालिक अनिरुद्ध और उसकी वाइफ एकता   ने दी हैं और वहाँ आने वाले सभी मेहमान उनके कॉलेज फ्रेंड्स हैं , लेकिन इस पार्टी में कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए हैं , दरअसल कोरोना की तीसरी लहर के चलते उन दोनों   ने ज्यादा दोस्तों को इनवाईट ही नहीं किया , बस कुछ नज़दीकी दोस्तों को ही बुलाया हैं।   " अनिरुद्ध , यार तू भी गज़ब करता हैं , आज वैलेंटाइन डे वाले दिन तुझे और एकता को एक रोमांटिक   पार्टी करनी चाहिए थी , और तूने हम सबको बुला लिया।   "You're right nikhil, I told him, लेकिन तुम्हारा दोस्त मुझसे ज्यादा वक़्त तुम लोगों के साथ गुजारना चाहता हैं , बीवी हूँ ना शायद इसलिए मुझसे दूर भागता हैं , जब गर्ल फ्रेंड थी तो मेरे पीछे-पीछे भागता था।" एकता ने जैसे ही अनिरुद्ध की ओर देखते हुए कहा।   " हाँ , क्योंकि प्यार में इंसान की अकल पर पत्थर पड़ ही जाते हैं।" "o come on guys, हम यहाँ पार्टी के लिए इकट्ठे हुए हैं , पति-पत्नी का झग...

You Are My Best Friend (Story On Friendship)

  "बूँदें ये बारिश की धरा पे कुछ यूँ गिर रहीं हैं, जैसे कह रही हो खुशियाँ ही खुशियाँ हैं चारों ओर" "वाह क्या बात हैं, तुम आज ये शायरी क्यों करने लगी, अरे भई कोई प्यार-व्यार का चक्कर तो नहीं" शालू के कहते ही, "नहीं मॉम ऐसा कुछ नहीं हैं, ये तो बस ज़ेहन में दो लाइने आई तो मैंने बोल दी।" "सिमरन, बेटा वैसे ये शायरी तुमने बोली बहुत खूब हैं, मैं तो कहती हूँ   जब भी थोड़ी फुर्सत मिला करें, इस फील्ड में भी काम कर सकती हो तुम" "बस करो मॉम, आप तो ना जाने क्या-क्या सोचने लगी, मैं एक अच्छी फैशन डिजाइनर हूँ, बस वही रहने दीजिए।" "हाँ उसके लिए मैं कब मना कर रहीं हूँ, ये तो बस तुम साइड में कभी-कभी कुछ लिख सकती हो।" "ओके, फॉरगेट इट, अब जल्दी से आप भी तैयार हो जाइए।" "तैयार ! क्यों?" "पार्लर नहीं जाना हैं क्या !" "थोड़ा लेट निकलूँगी, तुम जाओ अपने बुटीक" "लेट क्यों !" "आज शांति नहीं आई हैं काम पे, और रसोई में बर्तनों का ढ़ेर पड़ा हैं।" "ओह शिट, मैं तो भूल ही गई, अ...