Pyaar Andha Hota Hain (Story On Valentine's Day)
महसूस किया हैं एहसास-ए-इश्क़ , यक़ीनन होता हैं खूबसूरत साथी हो कैसा भी , डूब जाने का जी चाहता हैं इश्क़ में उसके आज 14 फरवरी हैं , और रिया की शादी हुए पूरे बीस साल हो चुके हैं , लेकिन इन सालों में उसने क्या खोया , और क्या पाया , इस बात का हिसाब-किताब लगाने के लिए बैठा जाए तो पता चलेगा कि जितना उसने पाया हैं , उससे कई ज्यादा खोया हैं , फिर भी वो अपनी ज़िन्दगी से बहुत खुश हैं , या शायद खुश होने का दिखावा कर रही हैं। तक़रीबन पच्चीस साल पहले की बात हैं , जब रिया के पापा केशव का तबादला हो गया था , " केशव , बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया आपके बॉस ने आपका तबादला उदयपुर से मुंबई करके , मेरी तो समझ ही नहीं आ रहा कि आपके साथ चलूँ या यहाँ बच्चों और माँ-बाबूजी के साथ रहूँ।" "रागिनी तुम मेरी चिंता मत करो , यहाँ बच्चों के साथ रहो , और इस उम्र में माँ-बाबूजी को भी अकेला छोड़ना सही नहीं हैं।" "लेकिन आप वहाँ अकेले कैसे संभालेंगे खुद को ?" "संभाल लूँगा ,...