संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Chah Bachche Ki (Story On Childless Parents)

' अर्जुन , मुझे तुमसे कुछ बात करनी   हैं। ' सुबह के वक़्त   बालकनी में बैठे अपने पति अर्जुन से जब साक्षी ने कहा   तो वो आश्चर्य से उसकी ओर देखने लगा।   ' हाँ बोलो ' अर्जुन के कहते ही ,  ' तुम आज ऑफिस से छुट्टी ले सकते हो क्या ?'  ' छुट्टी! क्यों क्या हुआ , कहीं जाना हैं तुम्हे ?' ' हाँ , डॉक्टर के पास ' साक्षी के कहते ही ,  ' मैं कुछ समझा नहीं , तुम्हारी तबीयत तो ठीक हैं ना '  ' हम्म ठीक हैं , अर्जुन मैं किसी अच्छे गायनोक्लोजिस्ट से मिलना चाहती हूँ। ' साक्षी के कहते ही ,  ' साक्षी फिर से वही बात लेकर बैठ गयी तुम , अरे जब हमारी किस्मत में बच्चा हैं नहीं तो कोई बात नहीं , और वैसे भी हम एक-दूसरे के साथ खुश हैं ना ' अर्जुन के कहते हैं।   ' नहीं अर्जुन मैं खुश नहीं हूँ , माँ   बनाना हैं मुझे , किलकारियाँ सुननी हैं घर में बच्चें की , और वैसे भी अब मुझसे लोगों के   ताने नहीं सुने जाते। '  ' लोगों का क्या हैं साक्षी ,  कुछ भी बोलते हैं , तुम उनकी तरफ ध्यान मत दो। '  ' अर्जुन तुम दूसरी शादी क्यों नहीं कर लेते। ...

Vivashata (Story On A Women)

' गुड़   मॉर्निंग मेम , क्या मैं अंदर आ सकती हूँ ?' सारिका ने ऑफिस पहुँचते ही अपनी बॉस मिसेज़ कश्यप के कैबिन में जाने के लिए उनसे इज़ाज़त माँगी।   ' सारिका , आओ , आओ , बैठो ' मिसेज़ कश्यप के कहते ही ,  ' धन्यवाद मेम '  ' अब तबीयत कैसी हैं तुम्हारी ?'  ' पहले से बेहतर हैं मेम , लेकिन मुझे आपसे कुछ बात करनी थी। ' सारिका के कहते ही ,  ' हाँ कहो '  ' मेम मैं अपनी जॉब से रिजाईन   करना चाहती हूँ। ' ' सारिका तुम जानती हो की तुम क्या कह रही हो। ' मिसेज़ कश्यप आश्चर्य से सारिका की ओर देखने लगी।   ' जी मेम , मेरे पास कोई ओर ऑप्शन नहीं हैं। '  ' सारिका तुम हमारी कंपनी की   होनहार एम्प्लॉय हो , एक बार बेस्ट एम्प्लॉय का अवार्ड भी जीत चुकी हो , और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना आगे बढ़ने के बाद तुम ये जॉब क्यों छोड़ना चाहती हो। '  ' मेम आप तो जानती हैं की पिछले कुछ दिनों में मेरी पर्सनल लाइफ में   क्या हुआ हैं , अब आप ही बताईए की मैं नौकरी ना छोड़ूँ तो क्या   करूँ। ' सारिका के पूछते ही ,  ' तुम अपने हसबैंड से क्यों बात ...