संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Badla (Story On Revenge)

सुबह के सात बजे थे और   उत्तर भारत के एक छोटे से शहर में बने एक महिलाश्राम की रसोई में चाय-नाश्तें की तैयारी चल रही थी , इतने में ही वहाँ उस आश्रम की शुरुआत करने वाली चालीस वर्षीय   गीत दीदी आ गयी , क्या हुआ , अभी तक चाय नहीं बनी , बहुत वक़्त बर्बाद करती हो तुम सब फालतू की बातों में ' गीत दीदी के कहते ही ,  ' दीदी , ये लीजिए आपकी चाय , और आपसे एक बात पूछनी थी  ' उनमे से एक महिला सारिका ने गीत के हाथ   में चाय का कप पकड़ाते हुए कहा।   ' हाँ पूछो '  ' दीदी आज इतवार हैं , और हमारे पास आज कुछ ज्यादा काम भी नहीं हैं तो क्या हम फिल्म देख आए। '  ' हाँ ठीक हैं जाओ , लेकिन लौटने में रात नहीं होनी चाहिए। ' गीत के कहते ही ,  ' नहीं होगी दीदी , लेकिन आप भी तो चल रहे हो हमारे साथ ' इतने में ही वहाँ बैठी अनु बोल पड़ी।   ' अरे नहीं अनु , मुझे तो तुम लोग बख्श ही दो , बल्कि मैं आज पूरा दिन आराम करने के मूड़ में हूँ।   ' क्या हुआ तबीयत तो ठीक हैं ना दीदी आपकी ' अनु के पूछते ही ,  ' हाँ , हाँ बिल्कुल ठीक हैं , कभी-कभार शरीर को भी थोड़ा आराम मिलना चाह...

Mukammal Hua Sapna (Story On Dream)

' भाभी , भाभी ये लीजिए मिठाई , मेरे बेटे दर्शन का मेड़िकल में दाख़िला हो गया   हैं। ' सुबह-सुबह   मैं और मेरे पति नवीन बाहर बरामदे में चाय पीने बैठे ही थे की मेरे यहाँ काम करने वाली गीता हाथ में मिठाई का ड़िब्बा लिए दौड़ती हुई आ गयी।   ' क्या...क्या कहा तूने , तू सच कह रही हैं गीता , इसका मतलब दर्शन अब डॉक्टर बनेगा ?'  ' हाँ भाभी मेरा दर्शन अब डॉक्टर बनेगा.......हमारा दर्शन अब डॉक्टर बनेगा। ' कहते-कहते गीता मेरे पैरों में गिर गयी।   ' गीता , गीता ये क्या कर रही हो , उठो और तुम मेरे हाथों से मिठाई खाओ , और इस बधाई की सही मायनों में तुम ही हक़दार हो। ' मैंने गीता को उठाते हुए , उसी के लाए हुए मिठाई के ड़िब्बे से मिठाई खिलाते हुए कहा।    ' हाँ गीता , तुमने तो आज एक मिसाल कायम   कर दी हैं उन सब औरतों के लिए जो हालातों से समझौता कर हिम्मत हार जाती हैं। ' इतने में ही नवीन ने कहा।    ' साहब ये हिम्मत भी आप लोगों से ही मिली हैं , सच कहूँ तो अगर आप दोनों मेरी ज़िन्दगी में नहीं आते तो मैं और मेरा बेटा इस दुनिया से रवानगी ले चुके होते।   ' गीता , गीत...