संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kaatil Kaun / कातिल कौन (Story On Murder Mystery)

" मैं सच कह रहा हूँ इन्स्पेक्टर साहब मुझे कुछ नहीं पता, मैं बेकसूर हूँ, प्लीज आप मुझे मत मारिए।" पुलिस स्टेशन में एक अपराधी की भाँति पीटते हुए श्याम शंकर ने गुहार लगाई। "जब तेरी मालकिन की हत्या हुई उस वक्त घर पर तू ही था, और तू कह रहा है कि तुझे कुछ नहीं पता, ऐसा कैसे हो सकता है, हो ना हो मुझे तो लगता है तू ही कातिल है या फिर तू कातिल से मिला हुआ है।" ऐसा कहते हुए इन्स्पेक्टर साहब ने श्याम शंकर की पीठ पर एक और डंडा मार दिया। "आह...साहब माना कि उस घटना के समय मैं घर पर ही था, लेकिन इससे ये तो साबित नहीं हो जाता ना कि गुनाहगार मैं ही हूँ।" श्याम शंकर ने डंडा पड़ने के बाद कराहते हुए कहा। "बात तो तेरी सही है छोरे, लेकिन तुझे ये कैसे पता नहीं चला कि मारने वाला कौन था, अरे इतनी बेरहमी से मारा है तेरी मालकिन मिसेज डेविड को, थोड़ा तो चीखी-चिल्लाई होगी वो बेचारी" इन्स्पेक्टर साहब ने अपना डंडा घुमाते हुए जैसे ही पूछा श्याम शंकर की आँखों में कुछ ऐसी चमक आ गयी जैसे कि उसे कुछ याद आ गया हो। "याद आया साहब, एक बार मुझे मैडम के चीखने की आवाज आई थी।...

Bal-Vivah (Story On Child-Marriage)

“कुसुम भाभी, तुम अभी तक तैयार नही हुई, शीतल के घर नही जाना है क्या?” कुसुम के पड़ोस में रहने वाली विभा ने अचानक से आकर पूछा। “अरे तू !   तू यहाँ क्या कर रही है, तुझे तो इस वक्त शीतल के यहाँ होना चाहिए था, वो तेरा इंतजार कर रही होगी, वो तेरी खास दोस्त है, और आज उसकी बेटी की शादी है।“ कुसुम के कहते ही, “हाँ भाभी वहीं जा रही हूँ, सोचा आप को भी साथ लेती चलूँ।“ “मैं थोड़ी देर में आऊँगी, कुंदन आया है, उसका खाना बनाकर निकलूँगी।“ “कुंदन आया है ! अरे वाह तुम्हारे घर में तो रौनक हो गयी, अच्छा मैं चलती हूँ काम खत्म होते ही आ जाना।” इतना कह विभा शीतल के घर की ओर चली गयी, और उसके जाते ही, “माँ, क्या है आज शीतल काकी के घर” कुंदन ने पूछा। “शादी है आज उसकी बेटी की” कुसुम ने जैसे ही उत्साहित होते हुए कहा। “किसकी, रूपा की !” “हाँ रे, तू चलेगा” कुसुम के पूछते ही, “क्या उम्र है उसकी?” “उम्र का क्या है, लड़की सयानी हो गयी, लड़का अच्छा मिल गया तो तय कर दी शादी, अच्छा बोल हलवा खाएगा पकोड़ों की साथ” कुसुम ने गैस पर पकोड़ों के लिए कढ़ाई चढाते हुए पूछा। “माँ मैंने पूछा उम्र क्या है रूपा की” ...