संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Chai Ki Tapri (Story On A Family)

  “ हमारे जन्म से लेकर हमारी मृत्यु तक के सफ़र के दौरान हर कदम पर ज़िंदगी हमें कभी कुछ तो कभी कुछ सिखाती ही रहती है। जिसके लिए माध्यम कोई भी हो सकता है, कभी कोई हमारा अपना, तो कभी कोई पराया, या फिर वक्त जो कि अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी, बस जरूरत है तो उस सिखाए गए पाठ को समझने की, और जरूरी नहीं कि हम ज़िंदगी द्वारा सिखाए गए हर पाठ को समझे और सीखे खासकर उस वक्त जब हमें कोई बात बेहद ही सरल तरीके से समझाई जाती है, लेकिन अगर कोई बात हमें किसी हादसे के बाद या कोई कोई घटना घटित होने के बाद सीखने को मिले तो यकीनन हम उसे कभी नहीं भूलते, ऐसा सोचना मेरे हिसाब से गलत है, क्योंकि मेरा तजुर्बा ये कहता है कि कुछ इंसान ऐसे भी होते हैं जो बुरा वक्त गुजरते ही उससे मिली सीख को तुरंत भूल जाते हैं या फिर कुछ समय बाद, लेकिन ऐसा हर इंसान नहीं होता......आया कुछ समझ में शालिनी बिटिया या फिर सबकुछ सिर के ऊपर से निकल गया।“ शिव प्रसाद जी ने अपनी बहु को जीवन का सार समझाते हुए पूछा। “पापा जी...आप क्या मुझे बेवकूफ समझते हो, अरे मुझे सबकुछ समझ में आ गया, आप Life lesson के बारे में बात कर रहें हैं।“ पापा जी यान...

Kaamchor Kaamwaali (Story On Maid)

  “ क्या बात है दिशा थकी-थकी सी लग रही हो, तबीयत तो ठीक है तुम्हारी?”  मेरे दरवाजा खोलते ही ऑफिस से लौटे पतिदेव ने पूछा। “हाँ ठीक हूँ, तुम्हारा दिन कैसा गया अमित” “वैसा ही जैसा हमेशा जाता है, कुछ खास नहीं हुआ, लेकिन तुम्हारे हाव-भाव जरूर बदले-बदले से नजर आ रहें हैं, कुछ खास हुआ है क्या आज घर में” अमित ने मेरा चेहरा पढ़ने की कोशिश की। “चाय पीओगे?” मैंने पूछा। “हाँ, बना लो, मैं चेंज करके आता हूँ।“ इतना कह अमित कपड़े चेंज करने चले गए और मैं किचन में चाय बनाने।   कुछ देर बाद, “अब बताओ क्या हुआ है।“ अमित ने चाय का कप उठाते हुए पूछा।   “अरे कुछ नहीं, सब ठीक है।“ मैंने भी उसे टाल दिया। “दिशा कुछ ना कुछ तो हुआ है, अब बता भी दो क्या हुआ है।“ “अमित, ये अच्छी maids क्यों नहीं मिलती हैं।“ “अरे, अरे क्या हुआ, झगड़ बैठी क्या कामवाली से” अमित के कहते ही, “नहीं, झगड़ा नहीं हुआ है।“ “तो फिर” “दरअसल पिछले कुछ हफ्तों से मुझे घर कुछ ज्यादा ही गंदा नजर आ रहा था, जमीन पर पैर रखो तो रखते ही पैरों में मिट्टी लगती थी, कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो ...