Ishq Mukammal (Story On Valentine's Day)
Valentine's Day special Valentine's Day special इश्क़ करने की सज़ा कुछ इस तरह से मिली लबों की मुस्कान आँसुओं में तब्दील हो गयी उम्मीद ही नहीं थी कभी जिसकी हमको वो मोहब्बत आज हमारी मुकम्मल हो गयी " नंदिनी जी इनसे मिलिए , ये हैं विशाल जी , मेरे पति के ही साथ उनके ऑफिस में काम करते हैं , और विशाल जी , ये हैं नंदिनी जी , यूँ समझ लीजिए हमारे ऑफिस की जान हैं ये" शिखा ने नंदिनी और विशाल का आपस में परिचय करवाते हुए कहा। लेकिन यूँ अचानक से विशाल को सामने देख नंदिनी को समझ ही नहीं आया कि क्या करे। " आप दोनों ही आज की इस वैलेंटाइन पार्टी में अकेले हैं , तो मैंने सोचा क्यों ना आप ...