संदेश

अक्टूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Sshh..... Kisi Se Kuch Naa Kahna (Article On Sexual Harassment)

कैसे भूल सकती हैं मानसी    वो दिन , उस दिन ने उसके बचपन को जो कुचल डाला था , मात्र 11 साल की ही तो थी वो जब उसके बुआ के बेटे 20 वर्षीय   गगन ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने   की कोशिश की थी , और वो बेचारी तो अपनी कज़िन भाई की इस हरक़त को समझ ही नहीं पा   रहीं थी , बस अपने कज़िन द्वारा इधर-उधर हाथ लगाना   उसको   परेशान ज़रूर कर   रहा था।    " भैया ये क्या कर रहे हो मुझे गुदगुदी   रहीं हैं , हम सब तो लुका-छुपी खेल रहे थे ना , और हम दोनों इस कमरें में छुपने के लिए आए थे ,  फिर आप कमरा बंद करके मुझे गुदगुदी क्यों करने लगे , भैया प्लीज छोड़ो मुझे बाहर जाना हैं , आपका ये व्यवहार मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा हैं , बहुत डर लग रहा हैं आपसे आज" ऐसा नहीं था कि   गगन ने कभी मानसी   को छुआ नहीं था लेकिन   स्पर्श कुछ हटकर था , इससे मानसी को असुविधा   रही थी    " बस मानसी कुछ नहीं होगा , जो भी हो रहा हैं उसे एन्जॉय करो , लेकिन इसके बारें में किसी से कुछ मत कहना।"   " क्यों नहीं कहना , मैं तो सबको बताऊँगी की क...

Soch Badaliye (Story On Family Issue)

" हैलो मि. आहूजा ,  कैसे हैं आप ?"  " मिसेज़ सक्सेना.... नमस्कार ,  नमस्कार बहुत दिनों बाद मुलाक़ात हुई हैं आपसे ,  मैं तो ठीक हूँ ,  आप बताईये आप कैसी हैं ?"  " अच्छी हूँ ,  अगले महीनें अपने बेटे के पास अमेरिका जा रही हूँ ,  बहुत मिन्नतें की हैं उसने और मेरी बहु ने मेरी ,  तब जाकर राज़ी हुई हूँ मैं वहाँ जाने के लिए।"   " मेरे हिसाब से आपको वहाँ जाना ही चाहिए ,  आखिरकार रजत इकलौता बेटा है आपका ,  और मि. सक्सेना के बाद आपका यहाँ हैं ही कौन ,  और वैसे भी   आप भी तो उसे याद करती होंगी।"   " हाँ ,  याद तो आती हैं लेकिन अब उस पर मुझसे ज्यादा बहु का हक़ हैं ,  बस इसी वजह से मैं उसकी लाइफ में दख़लंदाज़ी   नहीं करना चाहती।"   " दखलंदाज़ी...! अपने बेटे-बहु के साथ रहने में दखलंदाज़ी कैसी ,  मैं कुछ समझा नहीं।"   " अब देखिए ना मि. आहूजा ,  साथ रहते-रहते ना चाहते हुए हुए एक-दो बात कहने में आ ही जाती हैं ,  इसे आप हम बड़े लोगों की बुरी आदत भी कह सकते हैं ,  या   फिर ये की हम ये मानने ...