Ek Aur Ladki / एक और लड़की ( Story On Rape Case )
फरीदाबाद की एक कॉलोनी में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों के चेहरे पर आज चिंता के भाव हैं, क्योंकि कल शाम इसी सोसाइटी में रहने वाली कणिका के साथ ऑफिस से लौटते वक्त कुछ लड़कों ने बड़ी ही निर्ममता से बलात्कार किया, और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ भाग खड़े हुए। जिसे आज सुबह ही पुलिस की मदद से ढूँढकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, और इस वक्त उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। यूँ तो कणिका के साथ अस्पताल में उसका पूरा परिवार है, उसकी मम्मी-पापा, भाई-भाभी लेकिन वो सब बेहद डरे हुए है, और उसका परिवार ही नहीं बल्कि आज तो सोसाइटी में रहने वाला हर एक सदस्य डरा हुआ हैं, सभी को अपने-अपने घर की बहु-बेटियों की चिंता हो रही है, उन्हे घर में बिठाकर रख नहीं सकते, पढ़ाई के लिए या काम पर भेजने में घबराहट होती है। सच में आज इस सोसाइटी में मातम छाया हुआ है, और ये सोच-सोचकर डर भी लग रहा है कि अस्पताल से ना जाने कब क्या खबर आ जाए, और इसलिए आज सोसाइटी की urgent meeting बुलाई गयी है। “ क्या कहें और कैसे कहें, सच में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है बेचारी लड़की के साथ ” मीटिंग में बैठी सोसाइटी की...