You Are Impossible / यू आर इम्पॉसिबल (Story On Family)
समय तकरीबन रात के आठ बजे, मुंबई के अंधेरी पूर्वी इलाके में स्थित एक सोसायटी में बने 3 bhk फ्लैट के एक कमरे में अँधेरा देख, “क्या हुआ कमरे में इतना अँधेरा क्यों किया हुआ है, लाइट ऑन कर लो।” 40 वर्षीय सारिका के कहते ही, “जरूरत नहीं है, कितनी ही लाइट ऑन कर लूँ, फिर भी ये अँधेरा नहीं जायेगा।” “जानती हूँ, ज़िंदगी भर नहीं जाएगा ये भी जानती हूँ, लेकिन इस समस्या का कुछ तो समाधान ढूँढना पड़ेगा ना” सारिका ने कमरे की लाइट ऑन करते हुए कहा। “लाइट ऑफ कर दीजिए प्लीज, डर लगता है रोशनी से” इतने में कमरे में क्रोधित स्वर में एक आवाज गूँजी। “हाथ हटाओं, एक नज़र देखूँ तो सही कि तुम गुस्से में कैसी लगती है।” सारिका ने मिले आदेश को नजरंदाज कर कमरे में बैठी अपनी 15 वर्षीय भांजी सिया के चेहरे से हाथ हटाने का प्रयास करते हुए कहा। “मौसी प्लीज, मुझे अकेला छोड़ दीजिए।” सिया के कहते ही, “सिया तुम यूँ कब तक उदास बैठी रहोगी, जो भी हालात हैं उन्हे स्वीकार करो बेटा।” सारिका के कहते ही, “...