Rohini (Story On A Spoiler Girl)
कुछ ऐसे डूब गए हम इश्क़ में कि होश ही ना रहा और बर्बाद कर गए वो ही जिनसे हमे इश्क़ था यह कहानी राजस्थान के एक छोटे से गाँव में रहने वाले दो दोस्तों की हैं , जिनका नाम रमेश और सुरेश हैं , कहने को तो वो दोनों दोस्त हैं , लेकिन दोनों को देख ऐसा लगता हैं जैसे की सगे भाई हो , हमेशा साथ रहना , साथ खाना , ख़ुशी हो या दुःख सदा एक दूसरे के साथ खड़े रहना। गाँव वाले तो उनके बारे में सब कुछ जानते थे , लेकिन अगर कोई बाहर का व्यक्ति गाँव में आ जाता तो वो यह समझ ही नहीं पाता कि इनमे से कौन किस घर का सदस्य हैं। रमेश और सुरेश गाँव के एक हाई-स्कूल में पढ़ते हैं , दोनों ही पढ़ाई में होशियार हैं और हर साल अपनी कक्षा में प्रथम आते हैं , अब तो जल्द ही दोनों की स्कूल की पढ़ाई भी ख़त्म होने वाली हैं। लेकिन अब समस्या यह सामने हैं कि आगे की पढ़ाई का क्या किया जाए , क्यों कि गाँव में आगे की पढ़ाई के लिए कोई कॉलेज नहीं हैं। घरवाले बाहर शहर में उन दोनों को पढ़ने भेज देंगे इस बात का शक दोनों को ही हैं , फिर भी दोनों एक बार घर वालों से इस बारे में बात करना चाहते हैं , इसलिए एक दिन शाम को मौका देखकर र...