संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Aisi Hi Hoti Hai Naari (Story On A Family)

  “ऋतु याद है ना आज शाम बनारस से पापा-मम्मी आने वाले हैं” नवीन ने रसोई में नाश्ते की तैयारी करती अपनी पत्नी ऋतु से जैसे ही पूछा. “हाँ याद है, कैसे भूल सकती हूँ कि मेरे सास-ससुर फिर से आ रहे हैं मेरा खून पीने” “ऋतु, प्लीज मत बोलो ऐसे, वो जैसे भी है मेरे माँ-बाप हैं, और मेरी पत्नी होने के नाते तुम्हारा फ़र्ज़ बनता है उनकी सेवा करने का, उनका ध्यान रखने का” नवीन के कहते ही,   “फ़र्ज़ तुम्हारे भी बनते थे नवीन मेरे माँ-बाप के प्रति......उनका क्या?” ऋतु ने आँखें दिखाते हुए जैसे ही कहा नवीन मूक ही गर्दन झुका अपने कमरे में वापिस चला गया। “अब क्यों चुप हो गए, सारे फ़र्ज़ मेरे ही हैं तुम्हारे परिवार के प्रति तुम्हारे कुछ भी नहीं, अरे जवाब तो देते जाओ।“ “मम्मी, अब बस भी करो, कितना सुनाओगी पापा को” इतने में ही वहाँ नवीन और ऋतु की बेटी सिया आ गई. “अरे मर गए मेरे माँ-बाप तो अपनी इकलौती औलाद के दर्शन किए बिना तुम्हारी वजह से, अरे शादी हो जाती है तो क्या एक लड़की का अपने माँ-बाप से कोई संबंध नहीं रह जाता, अगर ऐसा है तो तुम्हारी बहन क्यों आए-दिन तुम्हारे ही घर पड़ी रहती है” ऋतु अचानक से फट ...

Sukh Ke Sab Saathi, Dukh Mein Naa Koi (Story On A Helpless Brother)

“ अविनाश बाबू नमस्कार, क्या हाल-चाल है?” अभी अविनाश घर से निकला ही था कि पीछे से आवाज आयी। “कौन ? अरे मनन बाबू, नमस्कार, कैसे है आप, आज तो बहुत दिनों बाद दर्शन हुए है आपके” “क्या बताऊँ, पिछले कुछ दिनों से थोड़ी परेशानी में था, वैसे तुम बताओ कैसे हो, और इतनी सुबह-सुबह कहाँ जा रहे हो” “मैं बिल्कुल ठीक हूँ, और फिलहाल तो सुबह की सैर के लिए जा रहा था, लेकिन मेरी छोड़िए आप बताइए किस परेशानी की बात कर रहे हैं।“ अविनाश बाबू के पूछते ही, “क्या बताऊँ दोस्त......तुम तो जानते ही हो कि पाँच साल पहले मैंने अपनी बहन रिंकू की शादी एक सम्पन्न परिवार में की थी, हमें लगता था कि लड़का, परिवार सबकुछ अच्छा है , सुलझे हुए विचारों के लोग है, नए जमाने के साथ चलने वाले, लेकिन.....” मनन बाबू ने अविनाश बाबू के साथ सैर पर जाते हुए कहा। “लेकिन क्या मनन बाबू, उन्होंने रिंकू को सताया है क्या” “अब क्या बताऊँ अविनाश बाबू, वो जालिम मेरी बहन को आए-दिन पीटते हैं, क्योंकि वो उन्हे घर का चिराग नहीं दे पाई ।“ कहते-कहते मनन बाबू की आवाज भर्राने लगी। “जहाँ तक मुझे याद आ रहा है, उसकी शादी के साल-डेढ़ साल बाद ही मैंने ...