संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Vradhashram (Article On Old Age)

आज फिर एक बड़ी-सी गाड़ी वृद्धाश्रम के सामने आकर रुकी , उसमे से एक धन-धान्य से संपन्न नज़र आने वाला   दम्पति उतरा , और फिर उनके बाद एक बेहद ही लाचार   व बेबस सा नज़र आने वाला वृद्ध दम्पति उतरा , और चारों वृद्धाश्रम के रिसेप्शन की ओर बढ़ गए , फ़र्क सिर्फ इतना था कि रिसेप्शन की ओर जाते वक़्त वृद्ध दम्पति की चाल धीमी थी , मानों की वो बेमन से जा रहे हो , और कुछ ही देर में वो धन-धान्य से संपन्न नज़र आने वाला दम्पति उस वृद्ध दम्पति को छोड़कर वहाँ से चला गया ,  जाते वक़्त उस धन-धान्य से संपन्न दम्पति के चेहरे पर सुकून था लेकिन वृद्ध दम्पति की आँखों में आँसू। ये दृश्य मैंने आज पहली बार नहीं देखा इससे पहले भी कई बार देखा हैं , ना जाने कितनी ही बूढ़ी आँखों को रोते हुए देखा हैं , ना जाने कितने जवान दम्पतियों को यहाँ से जाते समय   मुस्कुराते हुए देखा हैं।   दोस्तों में जानता हूँ कि आप सभी इस वक़्त मेरा परिचय जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। मेरा नाम समय हैं , कोई मुझे वक़्त कहता हैं , कोई टाइम , काल व वेला के नाम से भी मुझे जाना जाता हैं। और ये मेरा दुर्भाग्य हैं कि मैं आजकल वो सब ...

Dost Ho To Aisa (Story On Friendship Day)

मुझे याद हैं अच्छे से वो दिन उस दिन फ्रेंडशिप डे था , यूँ तो इस दिन से मेरा कोई नाता नहीं था , क्यों कि मेरा कोई दोस्त ही नहीं था , ज़िन्दगी के तीस साल गुज़र जाने के बावजूद किसी दोस्त का ना होना थोड़ा आश्चर्यजनक लगता हैं , लेकिन शायद ये मेरी फ़ितरत हैं या किस्मत मैं दोस्त बना ही नहीं पाती या ये कह लो की बन ही नहीं पाते थे। लेकिन उस दिन मेरी मुलाक़ात सुरभि से हुई , उस दिन से मतलब फ्रेंडशिप डे वाले दिन , सुरभि मेरे पड़ोस में एक किराएदार के रूप में रहने आई थी , यूँ तो उसमे ऐसा कुछ नहीं था जिसे देख मैं उसकी ओर आकर्षित हो पाती , फिर भी ना जाने क्यों मेरा मन उससे बात करने को मचलने लगा , अभी उसका सामान ट्रक से उतर ही रहा था कि मेरे कदम एकाएक ही उसकी ओर बढ़ने लगे।   " हैलो , मैं रचना यहीं आपके पड़ोस में रहती हूँ।"   " हाय , मैं सुरभि , बस अभी अहमदाबाद से ट्रांसफर होकर यहाँ जोधपुर आई हूँ।   " आप अकेली हैं , मेरा मतलब आपका परिवार ?" मेरे पूछते ही वो मुस्कुराने लगी।   " जी हाँ मैं अकेली ही हूँ , दरअसल मैंने शादी ही नहीं की , और कोई मेरा इस दुनिया में हैं नहीं।" ...