संदेश

मार्च, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bewaffa Premi (Story On Fraud In Love)

😢😢 तेरे इश्क़ में इस क़दर डूब गई कि तेरे इरादों को भी ना समझ सकी 😢😢   जेल की सलाखों के पीछे बैठी उर्मी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं हैं , आखिर हो भी क्यों उसने इस धरती पर से एक गुनाहगार का बोझ ही तो कम किया हैं , ऐसा क्या हो गया था कि उर्मी उसी व्यक्ति का कत्ल करने पर मजबूर हो गईं जिसे वो कुछ साल पहले अपना दिल दे बैठी थी।   दो साल पहले की बात हैं , उर्मी की एक प्राइवेट कंपनी में नई-नई नौकरी लगी थी , इससे पहले उर्मी को नौकरी का कोई तजुर्बा नहीं था , इसलिए वो अपने-आप को असहज महसूस कर रही थी , लेकिन उसी कम्पनी में काम करने वाले विपुल को उर्मी की परेशानी समझ में आ रही थी , परन्तु वो इस डर से उर्मी से कुछ बात नहीं कर पा रहा था कि कहीं वो कुछ ग़लत ना समझ ले , शुरूआती कुछ दिन तो यूं ही गुजर गए , फिर एक दिन हिम्मत करके विपुल ने उर्मी के आगे दोस्ती का हाथ बढ़ा ही दिया , जिसे अपने-आप को कम्पनी में अकेला महसूस करने वाली उर्मी ने जल्द ही स्वीकार कर लिया । "अगर आप मेरे साथ नहीं होते तो शायद मैं आफिस का काम नहीं सीख पाती" "ऐसा कुछ नहीं हैं , आपने काम मेरी वजह से नह...

Bura Naa Mano Holi Hain (Story On Holi)

ना कोई रोको , ना कोई टोको , खेलूँगी मैं तो होली होली हैं भई होली हैं बुरा ना मानो होली हैं 😆😆😆😅😅😅😊😊😊😎😎😎😜😜😜   मंसाराम के दो ही तो शौक हैं , पहला सोना और दूसरा होली खेलना। सोने का काम तो रोजाना किया जा सकता हैं लेकिन होली , वो तो साल में एक बार ही आती हैं और इसकी तैयारी मंसाराम कई दिन पहले से करना शुरु कर देता है। हौद की सफाई , रंगों का इंतज़ाम , ठंडाई की व्यवस्था आदि। अरे हाँ , ठंडाई से याद आया ऐसी वैसी ठंडाई नहीं बल्कि भांग वाली ठंडाई , बस यह कह लीजिए मंसाराम के घर में होली की महफ़िल जमती हैं। रही खाने-पीने के सामान की बात तो वो ज़िम्मेदारी हैं अनोखी की। ओहो आपको अनोखी के बारे में तो बताया ही नहीं , अनोखी मंसाराम की पत्नी हैं। रसोई के कामों में निपुण अनोखी होली पर मंसाराम और उसके दोस्तों के लिए तरह-तरह के पकवान बना डालती हैं , बेसन की चक्की , गुंजियाँ , मठरी , गुलाबजामुन , नमकीन और ना जाने क्या-क्या। मंसाराम भी तो अपनी पत्नी की इस आदत से बहुत ख़ुश होता हैं। आज होली हैं और मंसाराम व उसकी पत्नी सुबह से ही होली खेलने के लिए उत्साहित हैं। वो बहुत ही बेसब्री से उसक...