संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Khooni Chor (A thriller Story)

' हैलो डैड , कहाँ हैं आप , मैं आपका पिछले आधे घंटे से एयर-पोर्ट पर इंतज़ार कर रही हूँ। ' पूर्वी ने लगभग चिल्लाते हुए अपने डैड आदित्य से फ़ोन पर कहा। ' सॉरी बेटा बस अभी दस मिनिट में पहुँचता हूँ , ज़रा ट्रैफिक जाम में फँस गया था। ' ' तो बताना चाहिए था ना ' ' कहाँ ना बेटा सॉरी ,  हो गयी गलती , अब माफ़ भी कर दो अपने डैड को ' आदित्य के कहते ही , ' ओके अब जल्दी से आ जाईए। ' ऐसा कह पूर्वी ने फोन रख दिया और अराइवल पर आती हुए गाड़ियों को देखने लगी।   कुछ ही देर में एक बड़ी-सी गाड़ी पर्वी के सामने आकर रुकी जिसमे उसके डैड आदित्य ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए थे , अपने डैड को देख पूर्वी दौड़कर गाड़ी के पास चली गयी , ' डैड डिक्की खोलिए सामान रखना हैं। ' ' पूर्वी के कहते ही आदित्य ने गाड़ी की डिक्की खोल दी और फिर पूर्वी तुरंत अपना सामान रख पैसेंजर सीट पर   आकर बैठ गयी। ' और क्या हाल-चाल हैं पूर्वी ' आदित्य के   पूछते ही , ' मैं आपसे नाराज़ हूँ। ' ' अरे बाप रे , मेरी   गुड़िया मुझसे   नाराज़ हैं , कोई गलती हुई हैं क्या मुझसे ...

Adhuri Prem-Kahani (A Love Story)

पिछले कुछ दिनों से    कॉलेज में ज़ोरों-शोरों से इलेक्शन की तैयारियाँ चल रही हैं , कॉलेज प्रेसिडेंट कौन बनेगा ये बताना तो मुश्किल हैं ,  लेकिन गर्वित और आरुषि दोनों ही अच्छे उम्मीदवार हैं , जहाँ एक तरफ आधा कॉलेज गर्वित के सपोर्ट में खड़ा हैं तो वहीं दूसरी ओर बाकी का आधा कॉलेज आरुषि   के सपोर्ट में खड़ा हैं।   ' अगर आप अपने कॉलेज का सुनहरा भविष्य चाहते हैं तो , कृप्या करके गर्वित को   वोट दीजिए , विपक्षी दल वाले आपको उकसाने की कोशिश करेंगे , वो चाहेंगे की आप उनके उम्मीदवार को वोट दे , लेकिन आपका भला इसी में हैं की आप उनकी बातों में नहीं आये. गर्वित , गर्वित ' गर्वित के दल का एक सदस्य मिहिर माइक लेकर भाषण देने लगा।   ' ये क्या पागलपन हैं , मिहिर , हमें वोट देने के लिए किसी के भी साथ ज़बरदस्ती नहीं करनी चाहिए , जिसको भी देने का उनका मन होगा देंगे। ' गर्वित के कहते ही , ' ऐ.....इसे इलेक्शन में खड़ा करने का किसका फैसला था , मैंने तो पहले ही कहा था मत खड़ा करो इसे इलेक्शन में, मरवाएगा हमें ' मिहिर चिल्लाने लगा।   ' लेकिन....... '  ' लेकिन-वेकिन कुछ नहीं ग...