संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ek Tarfa Pyar Ki Taqat (Story On One Sided Love)

  “ कुसुम दी, आप खुश तो हो ना इस शादी से?” कुसुम की छोटी बहन सुमन ने उसके हाथों पे मेहंदी लगाते हुए अचानक से पूछ लिया। “अरे छोरी ये क्या पूछ रही है, अरे खुश है तब ही तो ये रिश्ता हो रहा है।“ इतने में ही वहीं पास बैठी दयावती मौसी बोली। “नहीं मौसी ऐसी कोई बात नहीं है, वो तो मैं दीदी से ऐसे ही पूछ रही थी। “हम्म, फिर ठीक है, अच्छा अब जल्दी से कुसुम को मेहंदी लगाकर मेरे हाथों पर भी लगा दे, तेरी माँ तो कामों में व्यस्त है उसके बाद में लगा देना। “जी” सुमन ने सहमति जताई। “सुमन, मेरा फोन कहाँ है।“ इतने में ही कुसुम ने धीमे से पूछा। “पता नहीं, अपने आखिरी बार कहाँ रखा था?” “शायद चार्ज हो रहा है। चिराग से बोल लाकर देगा।“ “हम्म कहती हूँ।“ इतना कह सुमन अपने छोटे भाई चिराग को आवाज लगाने लगी, और थोड़ी देर में मोबाईल मिलते ही कुसुम ने व्हाट्सअप खोला और ना जाने किसका मैसेज ढूँढने लगी। “किसी के मैसेज का इंतजार है दी।“ एकाएक सुमन ने पूछा। “नहीं, नहीं किसी का भी तो नहीं, तू मेहंदी लगा।“ सुमन के पूछते ही कुसुम थोड़ा घबरा गयी। “दी, एक बात बोलूँ।“ “हाँ बोल ना” कुसुम के कहते ही, “प...

Naari Ki Shakti (Story On Women Empowerment)

मैं दोपहर आराम करने के बाद एक कप चाय और बिस्किट लेकर अपना मनपसंद धारावाहिक जो की शाम पाँच बजे स्टार-प्लस पर प्रसारित होता था, देखने बैठी ही थी कि अचानक से डोर-बेल बज उठी, उठकर दरवाजा खोला तो सामने मेरी बचपन की सहेली कुमुद खड़ी हुई थी। “कुमुद ! व्हाट ए सप्राइज़” मैं उसे देखते ही खुशी से उछल पड़ी। “हाय, राशि, हाउ आर यू” उसकी आवाज में उदासीनता थी। “क्या हुआ...... चल अंदर आ......सब ठीक तो है” मैं उसका हाथ पकड़ जबरदस्ती घर के अंदर खींचने लगी। “तू चाय पी रही थी?” कुमुद ने चाय का कप सामने देख सवाल दागा। “हाँ, तू बैठ तेरे लिए भी बनाती हूँ।“ इतना कह मैं रसोई की ओर जाने लगी। “रुक, रहने दे मन नहीं है।“ “कुमुद क्या हुआ सब ठीक तो है, तू इतनी उखड़ी-उखड़ी क्यों लग रही है।“ मैंने उसका चेहरा अपने दोनों हाथों में लेकर पूछा।  “हाँ मैं ठीक हूँ, तू बता कैसा चल रहा है।“ “अगर ठीक है तो तेरी चेहरे पर इतनी उदासी क्यों है, ऐसा लग रहा है जैसे अभी रो पड़ेगी।“ मेरे कहते ही, “नहीं, नहीं तो, अच्छा बता तेरे साहब कब तक आयेंगे?” “वो तो सात बजे तक आयेंगे, तू जानती तो है, उनकी छोड़ पहले अपनी इस उदासी का कारण बता, मैं जानती ह...