Umar Nahi Koi Bandhan (Story On Love)
Valentine Day Special इश्क़ करने वालों को मिलने से रोक ना सका कोई मिले हो वो इस दुनिया में या मिले हो ख़ुदा के पास " यह तो हद ही हो गयी , एक तो देर रात घर लौटो और सुबह होने से पहले ही दिमाग ख़राब कर देने वाला शोर-शराबा शुरु हो जाता हैं , आँचल , आँचल उठो" "क्या हुआ अरुण , तुम क्यों इतना परेशान हो रहे हो ?" " तुम इसी वक़्त अपनी बेटी पलक के पास जाओ और उससे कहो कि यह शोर-शराबा बंद करे।" "आप तो जानते ही हैं कि पलक इस वक़्त अपने डांस की प्रैक्टिस करती हैं।" "हाँ जानता हूँ लेकिन मुझे तुम्हारी बेटी का वक़्त बेवक़्त इस तरह से नाचना बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं , अब तुम उसे यह शोर बंद करने के लिए कहने जा रही हो या मैं जाऊँ" "आप शांत हो जाओ मैं जाकर उसे समझाती हूँ।" आँचल के समझाते ही, पलक तुरंत ही अरुण से माफी माँगने आ गई। " माफ़ करना पापा आज फिर से मेरे डांस की वजह से आपकी नींद ख़राब हो गयी।" "चलो अब जाकर सो जाओ, जो भी बात करनी हैं सुबह करेंगे।' अरुण ने कहा और दूसरी ओर मुँह मोड़कर सो गया। अ...