संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Hatya Ya Atmhatya (A Mysterious Story)

  " कुसुम दीदी आपको पता है, राधेश्याम भाईसाहब के बेटे राजन की शादी तय हो गयी है।" छत पर पापड़ सुखाते हुए जैसे ही मधु ने कहा। "क्या ! लेकिन तुझे किसने बताया" कुसुम ने चौंककर पूछा। "रोशनी बता रही थी, कल जब मैं सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गयी तो वहीं मिली थी।   "गजब है ये तो, अरे पहले वाली को मरे हुए अभी एक महीना भी नहीं गुजरा और दूसरी शादी तय भी हो गयी, कम से कम साल भर तो बीवी का शोक मना लेता।" ऐसा कहते हुए कुसुम पापड़ सुखाने के लिए दूसरा मोमजामा बिछाने लगी। "शोक तो तब मनायेगे ना जब उन्हे उर्मि के जाने का दुख हुआ होगा।" मधु ने कहा। "हम्म, बात तो तुम्हारी सही है, मेरे सुनने में तो ये भी आया था कि कहीं ना कहीं उर्मि की मौत का जिम्मेदार राधेश्याम भाईसाहब का परिवार ही है।" "हाँ कुसुम दीदी, सुनने में तो मेरे भी आया था, लेकिन सच क्या है कोई नहीं जानता, अरे राधेश्याम भाईसाहब का परिवार गाँव का सबसे सम्मानजनक परिवार है, तो भला कोई क्यों उनके खिलाफ कुछ बोलेगा, अरे किसी को कुछ पता भी होगा तो भी वो अपनी जुबान नहीं खोलेगा और हमें इस दल...

Ankaha Dard (Story on A Elderly Woman)

दिसंबर का महीना चल रहा था , सर्द हवाएँ बदन में एक टीस सी पैदा कर रहीं थी , और दिल्ली जैसे शहर में तो किसी भी शख़्स के लिए ठण्ड बर्दाश्त करना बेहद ही मुश्किल काम है , अगर वो शख़्स बुजुर्ग हो तो ये मुश्किलें कुछ ज़्यादा ही बढ़ जाती है , लेकिन दोपहर की मीठी-मीठी धूप का सानिध्य इस मुश्किल भरी परिस्थिति में कुछ हद तक राहत भी देता है , और इसी धूप का आनंद लेने के लिए मिसेज़ गुप्ता अपने घर के बाहर बने बग़ीचे में बैठी कोई पत्रिका पढ़ रहीं है। “ नमस्ते मिसेज़ गुप्ता , कैसी है आप” पड़ोस में रहने वाली मिसेज़ सिंह ने पूछा। “ नमस्ते , नमस्ते , मैं तो बिल्कुल ठीक हूँ , आप बताइए आप कैसी है मिसेज़ सिंह , सुना है आप अगले महीने अपने बेटे के पास अमेरिका जा रहीं है।” “ जी , जबसे सिंह साहब रिटायर्ड हुए है , तब से ही वो अमेरिका आने की ज़िद कर रहा है बस हम ही टाल रहे थे।” मिसेज़ सिंह के कहते ही , “ अरे ये तो अच्छा है कि आपका बेटा आपको बुला रहा है , नहीं तो कुछ अभागे लोग ऐसे भी होते है , जिनकी औलादें उन्हें पूछती तक नहीं।” कहते-कहते मिसेज़ गुप्ता की आवाज़ भर्राने लगी। “ माफ़ कीजिएगा मिसेज़ गुप्ता , लगता है मैं...