Aisa Kyo Hota Hain (Story On Love)
तुम मेरी ज़िन्दगी हो , तुम बिन मर जाऊँगा मैं या मर जाऊँगी मैं , तुम कहो तो तुम्हारे लिए आसमां से चाँद-सितारें तोड़ लाऊँ मैं। शायद कुछ ऐसी ही बातें करते हैं दो प्रेमी जब वो प्यार में होते हैं , या फिर ये केवल फ़िल्मों के डायलॉग हैं , पता नहीं जो भी हैं सुर और जीत ने तो एक-दूसरे से बहुत बोले हैं , सुर पंजाब के एक छोटे-से गाँव में रहने वाली एक लड़की थी और जीत भी उसी गाँव में रहने वाला एक लड़का था , बहुत प्यार करते थे ये दोनों एक दूसरे से , लेकिन गाँव वालों से छुपकर , किसी को भी नहीं पता थी इनकी प्यार की दास्तान , यहाँ तक की इनके दोस्तों को भी नहीं , लेकिन एक दिन रंगे हाथ पकडे गए ये दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ प्यार भरी बातें करते हुए , और यही वो दिन था जब ये दोनों बिछुड़ गए हमेशा के लिए। तक़रीबन दस साल पहले की बात हैं ये , पंजाब के एक छोटे-से गाँव में रहने वाले सुर और जीत बचपन से एक-दूसरे को जानते थे , जिसकी बहुत सारी वजह थी , एक तो दोनों का एक ही गाँव से होना , हमउम्र होना , एक ही स्कूल में पढ़ना , एक ही क्लास में पढ़ना , एक साथ खेलना-कूदना आदि।...