संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Papa Ji (Story On Family)

  ”दादाजी खाना तैयार है, आकर ले लीजिए।“ मेरे भतीजे की पत्नी प्रिया ने जैसे ही पहली मंजिल से आवाज लगाई, तुरंत पापा ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों की ओर बढ़ गए। “पापा रुको, मैं लाती हूँ आपका खाना” ये कह मैंने उन्हे रोकने की कोशिश की। “अरे आप तो आज ले आओगे खाना, बाद में तो मुझे ही लाना है, इसलिए मेहरबानी करके मेरी आदतें खराब मत करो।“ पापा ने हँसतें हुए कहा। “कोई बात नहीं बाद में आप ले आना, फिलहाल तो मुझे ही लाने दो।“ ये कह मैं फटाफट सीढ़ियाँ चढ़ने लगी। घर की पहली मंजिल पर भैया व उनका परिवार रहता है, और ग्राउन्ड फ्लोर पर मम्मी के जाने के बाद पापा अकेले रहते है। “नमस्ते भाभी” मैंने ऊपर पहुँचते ही लिविंग रूम में तख्त पर बैठी भाभी का अभिवादन किया।“ “नमस्ते, कैसी हो” भाभी के स्वर में रूखापन साफ झलक रहा था। “मैं ठीक हूँ, आप कैसे हो।“ “हम भी ठीक हैं, हमें क्या होगा। “हम्म, सब ठीक ही रहना चाहिए।“ “अरे बुआ जी नमस्ते, आप आए हो खाना लेने दादा जी का” “हाँ आज मैं आ गयी, सोचती हूँ जब भी यहाँ आऊँ पापा को थोड़ा आराम दे दूँ, नहीं तो उन्हे ही खाना लेने के लिए ऊपर आना पड़ता है।“ मैंने अप्रत्यक...

Kastoori (Story On Women Empowerment)

  मध्यप्रदेश के एक छोटे से गाँव में रहने वाली 12 वर्षीय नन्ही कस्तूरी गाँव के एक ओर बने आम के बगीचे में कभी एक डाली से दूसरी तो कभी दूसरी से तीसरी पर खुद की ही मस्ती में मस्त होकर छलाँगे लगा रही थी कि इतने में ही, “अरी ओ कस्तूरी कहाँ मर गयी?” एक महिला की आवाज गूँजी। “माँ, कच्ची कैरी तोड़ रही हूँ, तूने ही कहा था ना आचार बनाने के लिए चाहिए।“ चिल्लाते हुए कस्तूरी ने जवाब में कहा। “अरी, कैरी बाद में तोड़ना पहले घर चल” “क्यों भला?” कस्तूरी ने पेड़ पर बैठे-बैठे ही पूछा। “मेहमान आ रहे हैं घर पर, अब चल जल्दी ज्यादा सवाल ना कर” कस्तूरी की माँ ने कहा। “हाँ ठीक है आयी, वैसे कौन आ रहा है माँ, और मेरे लिए क्या उपहार ला रहे हैं।“ कस्तूरी ने बेहद ही मासूमियत से पूछा। “हट, वो क्यों उपहार लायेंगे तेरे लिए, अब ज्यादा जुबान ना चला और घर चल कर तैयार हो जा” “तैयार ! अच्छी तो लग रही हूँ माँ, फ्राक पर थोड़ी मिट्टी है, झाड लूँगी।“ ऐसा कहते ही कस्तूरी अपनी फ्राक पे लगी मिट्टी साफ करने लगी। ‘अरी साड़ी पहन लेना, वो कोई ऐसे-वैसे मेहमान नहीं, शादी के लिए तुझे देखने आ रहें हैं।“ “किसकी शादी?” कस्तू...