संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

stri purush /स्त्री-पुरुष (Article On Gender Equality )

एक महीने पहले की बात है, नेहा डिलीवरी के बाद पहली बार ऑफिस जा रही थी, दरअसल पिछले छः महीने से वो मेटरनिटी लीव पर थी, इन बीते हुए दिनों में वो प्रेग्नन्सी, डिलीवरी, और फिर बच्चे में इतना बिजी रही कि उसे इस बात का ख्याल ही नही रहता था कि कब सुबह हो रही है और कब रात, लेकिन आज उसके लिए वक्त पर उठना जरूरी था, और इतना ही नही, सुबह के नाश्ते, बच्चे के लिए जो नेनी रखी है उसको निर्देश देना एवं खुद का और पतिदेव नीरज का टिफ़िन लगाना एवं घर के छोटे-मोटे काम सभी तो पूरे करने हैं उसे, और फिर इतने दिनों बाद ऑफिस जाना है, बहुत ही कम शब्दों में अगर कहा जाए तो नेहा आज घबराई हुई भी है और उत्साहित भी। उसने नेनी और मैड को सभी काम समझाए और वादा किया की वो बार-बार बच्चे के बारे में पूछती रहेगी, एवं नीरज से भी थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे की खैर-ख़बर लेने की बात कही एवं बच्चे को प्यार कर ऑफिस के लिए निकल गयी। ज़ाहिर-सी बात है आज मेटरनिटी लीव के बाद ऑफिस में पहला दिन होने की वजह से सभी उससे मिलने के लिए उत्साहित थे, कोई माँ बनने की बधाई दे रहा था, तो कोई पार्टी माँग रहा था, और ऑफिस में आज ढ़ेर सारा काम था सो अलग, हद ...