संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Valentine Day In Old Age Home ( Story On Valentine''s Day)

  ”अमोल जी आज मौसम कितना सुहावना है ना, जी चाहता है की समय यही रुक जाए, और मैं यूँ ही इस मौसम का आनंद लेती रहूँ।“ वृद्धाश्रम के बगीचे में बैठी 55 वर्षीय सुधा ने जैसे ही वहीं के एक साथी 60 वर्षीय अमोल जी से कहा, “अकेली-अकेली लुत्फ उठाना चाहती हो इस खूबसूरत मौसम का” “अरे नहीं नहीं मेरा वो मतलब नहीं था, आप भी लीजिए ना इस मनभावन मौसम के मजे” “सो तो लूँगा ही, लेकिन तुम साथ रहोगी तो ज्यादा अच्छा लगेगा।“ अमोल जी ने कुछ इस अंदाज में कहा कि सुधा जी के गाल शर्म से लाल हो गए।   “वाह क्या बात है, सच में सुधा जी आप शरमाते हुए बेहद ही खूबसूरत लगती है, वैसे तो इस उम्र में आपकी सुंदरता हर वक्त गजब ढाती है, लेकिन शर्माना तो मेरी जान ले लेता है।“ “अमोल जी आप अपनी हद पार कर रहे है, मैं आपकी शिकायत कर सकती हूँ।“ “हाँ तो करिए ना, रोका किसने है, इस बहाने कुछ लम्हों के लिए ही सही आपकी जुबां पे मेरा नाम तो आएगा।“ अमोल जी का सुधा जी को छेड़ना जारी था। “आप नहीं मानेंगे, मैं ही चली जाती हूँ यहाँ से” और इतना कह सुधा जी जैसे ही उठकर अपनी वृद्धाश्रम की महिला साथियों के पास जा बैठी, तो एक महिला...

Adjustment / अजस्ट्मन्ट (Article On Married Life )

  “ क्या बात है शालिनी, बड़ी चमक रही हो आज इस पर्ल सेट में” कल मेरे घर पर चल रही लेडिज किटी पार्टी में रमी खेलते हुए पल्लवी ने कहा। “गजब ! मुझे भी चाहिए ऐसा ही सेट कहाँ से खरीदा।“ इतने में ही रानों बोली। “ये तो मेरे Husband लाए है।“ शालिनी जो की हमारे ग्रुप में सबसे ज्यादा इन्ट्रोवर्ट थी के इतना कहते ही किटी पार्टी में आयी सभी लेडिज उसका पर्ल सेट देखने लगीं। “ Wow , you are very lucky Shalini ” इतने में ही नीरू ने कहा। “नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, उन्हे पसंद आया तो ले आए।“ “इसका मतलब तुम्हें पसंद नहीं।“ मैंने एकाएक कहा। “पसंद है, लेकिन डिजाइन इतना नहीं।“ शालिनी ने धीमे से कहा। “हाँ, बात तो सही है, डिजाइन थोड़ा और अच्छा हो सकता था, चलो कोई बात नहीं, तुम्हारे पास असली पर्ल सेट है, ये क्या कोई कम बात है। पल्लवी ने शालिनी का सेट हाथ से टटोलते हुए कहा। “ Oh come on ladies , अगर पति ने एक सेट दिलवा दिया तो वो कोई महान नहीं हो गया, सुना नहीं ये इसके पति की पसंद है ना कि इसकी” मेरे कहते ही, “हाँ बात तो तुम्हारी सही है, लेकिन पर्ल सेट लेकर कितने पति आते हैं, पसंद या नापसंद लाए...