Mobile Phone Ke Fayade Ya Nuksaan (Article On Mobile phones)
आज के समय मोबाइल फोन इस कदर लोगों की ज़रूरत बन गया हैं , कि अगर ये कहे इन्सान उसके बिना खुद को अपहिज़ महसूस करने लगता हैं तो गलत नहीं होगा , मोबाइल फ़ोन अब किसी से बात करने मात्र का ही साधन नहीं रह गया हैं , उसमे बहुत-सी ऐसी सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं , जिनके बारे में सालों पहले इन्सान सोच भी नहीं पाता था , जैसे कि वॉहटस-अप , फ़ेस-बुक , ट्वीटर , इंस्टाग्राम , यू टयूब , ब्लू टूथ , कैमरा , वीडियो रिकॉर्डर , ऑडियो रिकॉर्डर , गेम्स , जीपीएस और भी ना जाने क्या-क्या और इन सबके फायदे भी बेशुमार हैं , वॉहटस-अप को ले लीजिए , जहाँ पहले रिश्तेदारों एवं दोस्तों की सालों तक कोई खबर तक नहीं मिल पाती थी , उनसे इसकी बदौलत लगभग रोज ही बात हो जाती हैं , ऐसा ही कुछ हाल बाकी के एप्स का भी हैं , ढेरो जानकरियाँ मिलती हैं हमे इनसे , अब गूगल को ही ले लीजिए उसने तो हमारी दादी-नानी को भी पीछे छोड़ दिया हैं , ऐसा क्या हैं जिसका जवाब गूगल के पास ना हो। इ...