O.T.P. / ओ. टी. पी. (Story On Cyber Crime)
मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की पाँचवी मंजिल के एक फ्लैट में रहने वाली मिसेज दीवान के घर पर उनकी ही बिल्डिंग में रहने वाली महिलाओं की किट्टी पार्टी चल रही है, सभी महिलायें सजधज कर आयी हैं, क्योंकि ये ही तो वो स्थान है जहाँ महिलाओं द्वारा अपनी साड़ी, सूट एवं जेवरों का प्रदर्शन किया जा सकता है, और इसी प्रदर्शन का दौर उस पार्टी में अभी शुरू हुआ ही था कि “ अरे वाह मिसेज दीवान, क्या बात है, आपका ये सेट तो जँच रहा है आप पर ” पार्टी में आयी मिसेज खन्ना ने पार्टी की मेजबानी कर रही मिसेज दीवान से कहा। “बिल्कुल, जँचेगा तो सही ना, मेरा बेटा जो लेकर आया है।” मिसेज दीवान ने गले में पड़े सेट को सहलाते हुए घमंड से कहा। “बड़ी किस्मत वाली है आप मिसेज दीवान, जो ऐसा होनहार बेटा है आपका” इसी दौरान पार्टी में आयी एक अन्य महिला मिसेज रावत बोली। “सच कहा आपने मिसेज रावत......वैसे कीमत क्या होगी इस सेट की मिसेज दीवान” इतने में मिसेज खन्ना ने पूछा। “इसका अंदाजा ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें