Imtihaan Mohabbat Ka (Story On Love)




मोहब्बत की हैं हमने तुझसे तो निभाएँगे

खुद की नजरों से तुझको दुनिया दिखाएँगे

कर यकीं हर खुशी से तुझे रुबरू करवाएँगे

बस चलना साथ तू मेरे तुझ बिन मर जाएँगे


सुबह के आठ बज चुके हैंसूरज की किरणे खिड़की की जाली को भेदती हुई सीधे कमरे में बैठे रजत के चेहरे पर पड़ रही हैं। "रजत बेटाऐसे गुमसुम कब तक बैठे रहोगेचलो उठो तुम्हारे पापा दुकान जाने के लिए तैयार हो रहे हैंतुम भी फ़टाफ़ट तैयार होकर नाश्ता कर लोऔर अपने पापा के साथ दुकान चले जाओ।" रागिनी ने खिड़की के पास उदास बैठे हुए अपने बेटे रजत से कहा।

"मम्मी तुम और पापा समझने की कोशिश क्यों नहीं करते होमैं प्रिया के बिना नहीं रह सकता।"

"रजत मैं पहले भी कह चुकी हो की मुझे इस बारे में कुछ बात नहीं करनी हैंऔर हो सके तो तुम भी अब प्रिया को भूल जाओ इसी में तुम्हारी भलाई हैं।"

"कितनी आसानी से कह दिया आपने कि भूल जाओप्यार हैं वो मेरा अरे ऐसे कैसे भूल जाऊँ।" 

"तो ठीक हैं जो तुम्हारी मर्ज़ी हो वो करो।" ऐसा  कहते हुए रागिनी गुस्से में कमरे से बाहर चली गई।

दो साल पहले की बात हैंरजत और प्रिया की मुलाकात रजत के एक दोस्त मनन की शादी में हुई थीप्रिया दुल्हन सिया की दोस्त के रूप में शादी में शमिल हुई थीशादी की मौज़ मस्ती में ना जाने कब रजत प्रिया को अपना दिल दे बैठा, "हैलोमेरा नाम रजत हैंमनन का दोस्त" 

"हैलो मैं प्रियासिया की फ्रैंड" इस औपचारिकता के बाद कुछ देर तक वहाँ एक सन्नाटा सा छा गयाफिर रजत ने ही बात करने की पहल की

"आपने खाना खा लिया?"

"जीऔर आपने?"

"मैंने भी"

"आप अपने बारे में कुछ बताइए"

"क्या जानना चाहते हैं आप?" प्रिया ने रजत की ओर सवालिया नज़रों से देखते हुए पूछाजिसे देख रजत थोड़ा घबरा गया।

"नहीं कुछ नहींबस ऐसे ही पूछ रहा था।"

"प्रिया नाम हैं मेरायहीं दिल्ली से ही एम.बी.ए. कर रही हूँमाँ-बाप की इकलौती बेटी हूँइसलिए शायद थोड़ी ज़िद्दी और सिर चढ़ी भी हूँऔर क्या जानना चाहते हैं आप मेरे बारे में"

"कुछ नहीं आपने तो बिन पूछे ही सब कुछ बता दिया हैं।" रजत ने मुस्कुराते हुए कहाऔर प्रिया भी हँसे बिना नहीं रह सकीकुछ इस तरह से हुए थी इन दोनों की पहली मुलाकातप्रिया चाहती थी कि रजत को उसके बारे में सबकुछ मालूम होक्यों कि कहीं ना कहीं प्रिया रजत से प्यार करने लगी थीऔर रजत भी तो उससे प्यार करने लगा थालेकिन इस बात का अहसास प्रिया को बिल्कुल भी नहीं थालेकिन हाँ प्रिया के व्यवहार से रजत समझ चुका था कि प्रिया के दिल में उसके लिए कुछ हैंदो दिन में शादी तो ख़त्म हो गयीलेकिन इनकी मुलाकातें खत्म नहीं हुईऔर धीर-धीरे दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इज़हार भी कर दियाइन दोनों का प्यार दिन पर दिन परवान चढ़ता गयायहाँ तक की दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिश्ते से कोई ऐतराज़ नहीं थाइससे अच्छी बात कोई हो भी क्या सकती थीसब कुछ अच्छा ही चल रहा थाबस इंतज़ार था तो केवल प्रिया का एम. बी. ए. पूरा होने कादोनों परिवारों ने पहले ही सोच लिया था कि जैसे ही प्रिया की पढ़ाई पूरी होगी इन दोनों की सगाई कर देंगेलेकिन किस्मत को तो शायद कुछ ओर ही मंज़ूर था।

 

अभी दो महीने पहले की ही तो बात हैंप्रिया अपने कॉलेज से स्कूटी से वापिस घर आ रही थीकि अचानक से सामने से आती हुई एक कार से उसकी टक्कर हो गयीहेलमेट होने की वजह से सिर तो बच गयालेकिन हाथ-पैरों पर काफी चोट आयी थीलेकिन वो सारे घाव वक़्त के साथ धीरे-धीरे भर ही जातेपर उस घाव का क्या जो उसके चेहरे पर लगा थाकार का सामने का शीशा टूट जाने की वजह से प्रिया के चेहरे पर काफी चोट आयी थीइतना ही नहीं बल्कि शीशे के टुकड़ों की वजह से उसकी आँखों की रोशनी भी जा चुकी थीअस्पताल में डॉक्टर द्वारा आँखों के कभी भी ठीक ना होने की बात सुनकर दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल छा चुका थाऔर रजत तो जैसे अपना आपा ही खो चुका थाउसने तो डॉक्टर का कॉलर खींचकर उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली थीलेकिन डॉक्टर बेचारा भी क्या कर सकता था।

"आप समझाइये ना रजत को मेरी तो सुन ही नहीं रहा हैं वोबस प्रिया की ही रट लगाए बैठा हैं" रागिनी ने अपने पति शेखर से शिकायती लहज़े में कहा।

"समझने की कोशिश तुम करो रागिनीप्रिया प्यार हैं उसकाउसे कुछ वक़्त दो प्रिया को भुलाने में"

"मुझे नहीं लगता कि वो इस दलदल से बाहर आना चाहता हैं।" रागिनी के कहते ही,

"दलदल नहीं प्यार हैं वो मेराकभी नहीं भूल सकता उसेऔर हाँ शादी करूँगा तो केवल प्रिया से सुना आप दोनों ने" रजत ने वहाँ आकर कब अपने मम्मी-पापा की सभी बातें सुन ली थी उन्हें पता ही नहीं चला।

"रजत बेटातुम हमें गलत समझ रहे होदरअसल हमारा मतलब यह था कि तुम्हारी पूरी ज़िन्दगी तुम्हारे आगे पड़ी हैंऔर प्रिया वो देख भी नहीं सकतीतुम कब तक उसका सहारा बन पाओगे।"

"मम्मी एक बात बताइएअगर यह सबकुछ मेरे साथ हुआ होता तोऔर अगर यही सब मेरे साथ शादी के बाद होता और प्रिया मुझे छोड़कर चली जाती तोऔर हमे छोड़िए अगर कल को आपके साथ ऐसा हो जाए और पापा आपको छोड़कर चले जाएयह सोचकर कि कब तक आपका सहारा बनेंगे तो फिर आपको कैसा लगेगा।" रजत के सवालों ने रागिनी को निरुतर कर दिया।

"मुझे माफ़ कर दे बेटाबेटे के प्यार में मैंने यह सब सोचा ही नहीं।"

"मैं समझ सकता हूँ मम्मीलेकिन आप भी मुझे समझने की कोशिश कीजिएऔर जितना जल्दी हो सके प्रिया के घरवालों से हमारी शादी की बात कीजिए।"

"हाँ बेटा अब तो मैं भी चाहती हूँ कि मेरी बहु जल्द से जल्द घर आ जाए।"

"क्या बात हैं सबकुछ तय हो गयाअरे भई शादी में मुझे बुलाने का इरादा हैं भी या नहीं" शेखर ने बनावटी  शिकायती लहज़े में कहा और उसकी बात सुन तीनों हँसने लगे।

 

प्रिया के घर पर, "देखिए भाई साहबहम जल्द से जल्द रजत और प्रिया की शादी करवाना चाहते हैं।" रागिनी के प्रिया के पापा अशोक से कहते ही,

"लेकिन इतनी जल्दी….!"

"जल्दी कहा हैं यह सब पहले से ही तय था कि प्रिया की पढ़ाई पूरी होते ही इन दोनों की शादी करवा देंगे।"

"हाँ भाभी जी तय तो थालेकिन अब बात अलग हैंकहीं ऐसा ना हो बाद में आपको अपने किये पर पछतावा हो और उसका भुगतान मेरी बेटी को करना पड़ेमेरी बेटी बोझ नहीं हैं मेरे ऊपरमैं ज़िन्दगी भर उसका ख्याल रख सकता हूँबस किसी की दया नहीं चाहिए हमें" 

"अंकलयह क्या बोल रहे हैं आपहम कोई दया नहीं कर रहे हैंहम तो वही सब कह रहे हैं जो पहले से तय थारही हालात बदलने की बात तो इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ताप्रिया से प्यार करता हूँ मैंउसके अलावा किसी ओर के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने की सोच भी नहीं सकता।"

"लेकिन बेटा"

"क्या हुआ अशोक जीआपको विश्वास नहीं हैं क्या मेरे बेटे पर" शेखर के कहते ही,

"नहींनहीं ऐसी कोई बात नहीं हैंबल्कि मैं तो अपनी बेटी की किस्मत पर यक़ीन ही नहीं कर पा रहा हूँ।"

"तो कर लीजिये यक़ीन भाई साहब और हमारी बहु हमे सौंप दीजिए।" इतने में ही वहाँ प्रिया भी आ गई।

"आओ बेटा बैठो मेरे पास" रागिनी ने उसे हाथ पकड़कर अपने पास बैठाते हुए कहा,

"मैं कुछ कहना चाहती हूँ।" प्रिया ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए कहा,

"हाँ बोलो बेटा क्या कहना हैं।" रागिनी ने उत्सुकता से पूछा,

"मैं अभी शादी नहीं करना चाहती।"

"लेकिन क्यों" रजत ने जैसे ही चौंकते हुए पूछा,

"रजतमुझे इस हादसे से उबरने के लिए थोड़ा वक़्त चाहिएऔर मैं नहीं चाहती कि जल्दबाज़ी में लिए गए इस फ़ैसले का तुम्हे बाद में पछतावा होप्लीजआप लोग मुझे समझने की कोशिश कीजिए।" प्रिया के कहते ही कमरे में सन्नाटा छा गयासभी एक दूसरे की ओर देखने लगे।

"क्या हुआ आप सब लोग चुप क्यों हो गए?" इस गहरी चुप्पी को तोड़ते हुए प्रिया ने पूछा

"मैं सोच रहा था कि कहीं ऐसा ना हो तुम मुझे छोड़कर किसी ओर के साथ चली जाओअगर ऐसा हुआ ना तो सच कह रहा हूँ जान से मार दूँगा।"

"किसे मुझे ?"

"नहीं उसेतुम तो प्यार हो मेरा तुम्हे क्यों मारूँगा।"

"फ़िक्र मत करो इतनी आसानी से पीछा नहीं छोडूँगी तुम्हाराज़िन्दगी भर सेवा करवाऊँगी तुमसेआई. लव. यूरजत"

"आई. लव. यू. टू प्रिया"

"अरे,अरेअरे रुकोरुकोहम यही बैठे हैं पहले हमें यहाँ से जाने दो फिर रोमांस करना।" रागिनी के कहते ही रजत और प्रिया को छोड़कर सभी वहाँ से ठहाका लगाकर हँसते हुए चले गएऔर कुछ ही महीनों बाद दो प्रेमी एक हो गए। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

O.T.P. / ओ. टी. पी. (Story On Cyber Crime)

Galat Kaun Saas Ya Bahu ? / गलत कौन सास या बहु ? (Story On Society )

Premi Sang Katl / प्रेमी संग कत्ल ( Story On Murder)