Makar-Sankranti (Article On Makar-Sankranti)
मीठे-मीठे गुड़ संग मिल गया तिल
आई मकर-संक्रांति देखो खिल गए दिल
नमस्कार दोस्तों, आज 15 जनवरी 2020 हैं, यानि की मकर-संक्राति, आगे कुछ भी कहने से पहले आप सभी को मेरी ओर से मकर-संक्राति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यूँ तो ये त्यौहार हर वर्ष 14 जनवरी के दिन आता हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से ये 15 जनवरी को मनाया जा रहा हैं, मकर-संक्राति का सीधा सम्बन्ध सूर्य की स्थिति से हैं, कहते हैं पौष मास में जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता हैं, मकर-संक्राति का त्यौहार मनाया जाता हैं, इस दिन से दिन की अवधि बढ़ती हैं और रात की अवधि घटती हैं, ये हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में शामिल हैं।
मकर-संक्राति
पर दान का भी बहुत महत्त्व हैं, इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी,फल, घी, कम्बल आदि का दान करने से पुण्य मिलता हैं, भारत
के अलग-अलग स्थानों पर ये त्यौहार अलग-अलग तरीके से
मनाया जाता हैं, पंजाब व हरियाणा में नयी फसल के स्वागत
में ये त्यौहार लोहड़ी के रूप में मनाया जाता हैं, असम
में ये त्यौहार बिहू के रूप में मनाया जाता हैं, तमिलनाडु
में इसे पोंगल कहते हैं, एवं आंध्र-प्रदेश, कर्नाटक व केरल में ये संक्राति के नाम से जाना जाता हैं, इसके अलावा इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्त्व माना गया हैं, कई स्थानों पर पतंगबाज़ी के बड़े-बड़े आयोजन भी किए जाते हैं, विशेष रूप से इस दिन खिचड़ी खाने का महत्त्व हैं, इसके अलावा तिल व गुड़ को भी महत्त्व बताया गया
हैं, कहते हैं तिल-गुड़ खाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक
क्षमता बढ़ती हैं, एवं खिचड़ी को भी पाचन-शक्ति के लिए
सही बताया गया हैं, मकर-संक्राति के समय नदियों में वाष्पन क्रिया होती हैं, इससे सभी
रोग दूर होते हैं, इसलिए इस दिन नदियों में स्नान करना महत्वपूर्ण बताया गया हैं, मकर
संक्राति का त्यौहार धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया गया हैं मराठी में एक कहावत
हैं , 'तिल गुड़ ध्या आणि गोड़
गोड़ बोला' जिसका अर्थ हैं तिल गुड़ दो और मीठा-मीठा
बोलो। इस जानकारी के साथ ही आप सभी को एक बार फिर से मकर संक्राति की शुभकामनाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें