Swami Vivekanand Aur Fransisi Mezban / स्वामी विवेकानंद और फ्रांसीसी मेजबान ( Story On Swami Vivekananda)
स्वामी विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में अपना ऐतिहासिक भाषण देने गए हुए थे। उनका व्याख्यान काफी प्रसिद्ध हो चुका था। अपने भाषण को पूरे विश्व पटल के सामने रखने के लिए स्वामी विवेकानंद अन्य देशों का भ्रमण करने के लिए निकले। इसी क्रम में उन्हें एक फ्रांसीसी विद्वान ने अपने घर आमंत्रित किया। स्वामी जी उनके घर पर पहुँचे। स्वामी जी का स्वागत किया गया। स्वामी जी के लिए फ्रांसीसी विद्वान ने अच्छे भोजन का प्रबंध किया। विदेश में इस तरह का भोजन बड़े सौभाग्य की बात थी। भोजन उपरांत वेद वेदांत, और धर्म की रचनाओं पर बात चलने लगी। स्वामी जी ने वहाँ एक मोटी पुस्तक देखी। पुस्तक लगभग डेढ़ हजार पृष्ठों की होगी। स्वामी जी ने अपने मेजबान से पूछा "यह क्या है ? मैं इसका अध्ययन करना चाहता हूँ।" मेजबान ने आश्चर्यचकित होते हुए पूछा "क्या आपको फ्रांसीसी आती हैं?" “ नहीं ” स्वामी विवेकानंद ने जवाब दिया , स्वामी जी ने अपने मेजबान से फिर कहा "मैं इस पुस्तक को पढ़ना चाहता हूँ। मुझे एक घं...